{"_id":"5af7177c4f1c1bdd408b4b33","slug":"1526142841325-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाडुली क्षेत्र के विकास के लिए विधायक ने की 25 लाख रुपये देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाडुली क्षेत्र के विकास के लिए विधायक ने की 25 लाख रुपये देने की घोषणा
Updated Sat, 12 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जन समस्याओं को जानने एवं सरकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गंगोत्री विधायक गोपाल रावत की ओर से पालिका के पाडुली ज्ञानसू क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
इस दौरान सिद्धपीठ जय काली माता मंदिर समिति के पदाधिकारियों की ओर से मंदिर के सौंदर्यीकरण व मिलन केंद्र बनाने की मांग उठाई गई। वहीं पाडुली बस्ती के लोगों की ओर से पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने की अपील की गई। इस पर विधायक ने पेयजल लाइन बिछाने के लिए 20 लाख व मिलन केंद्र बनाने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पर्वतीय जनपदों में स्वरोजगार, कृषि, बिजली, पानी आदि के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस मौके पर बालशेखर नौटियाल, विजय संतरी, कलमू राम, पन्ना लाल शाह आदि मौजूद रहे।