{"_id":"5a9c269e4f1c1bc65c8b5706","slug":"15201831734-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री धाम के पड़ाव नौगांव में नहीं है सार्वजनिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री धाम के पड़ाव नौगांव में नहीं है सार्वजनिक शौचालय
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। चार साल पहले नगर पंचायत का दर्जा तो मिला, लेकिन अभी तक एक अदद सार्वजनिक शौचालय नसीब नहीं हुआ है। यही कारण है कि यहां खुले में शौच करने की मजबूरी के चलते यात्रा सीजन में तीर्थयात्री यहां ठहरना पसंद नहीं करते।
व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल ने बताया कि शौचालय के अभाव में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोग सड़क किनारे शौच करने को मजबूर हैं। शौचालय के लिए कई बार आंदोलन के बावजूद स्थिति जस की तस है। उन्होंने प्रशासन से नौगांव में शीघ्र सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की है। ईओ एएन खाती का कहना है कि यात्रा सीजन के दौरान तीर्थयात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो इसके लिए नगर में फिलहाल अस्थाई शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। स्थायी शौचालय के लिए जमीन तलाशी जा रही है। जल्द ही इसका निर्माण भी कराया जाएगा।