{"_id":"5a9c269c4f1c1be13b8b6031","slug":"15201831719-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा सीजन में तैनात होगी जनपद की हिल पेट्रोल यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा सीजन में तैनात होगी जनपद की हिल पेट्रोल यूनिट
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद की शांत वादियों में बढ़ते अपराध एवं यातायात संबंधी अव्यवस्थाओं को काबू करने के लिए जल्द ही हिल पेट्रोल यूनिट (एचपीयू) तैयार की जाएगी। पुलिस विभाग की ओर से आगामी यात्रा सीजन के साथ ही इस विशेष दस्ते को तैनात करने की योजना बनाई गई है। मैदानी जनपदों में मौजूद सिटी पेट्रोल यूनिट की सफलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन एवं आम जनता को एचपीयू के आने से भी कुछ सकारात्मक बदलावों की उम्मीद है।
विगत माह पुलिस महकमे ने पहाड़ी जनपदों में बढ़ते अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए हिल पेट्रोल यूनिट के गठन का निर्णय लिया था। योजना के प्रथम चरण में चारधाम यात्रा रूट से लगे चमोली, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, उत्तरकाशी आदि क्षेत्रों में इसका गठन किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों को अपने स्तर पर एचपीयू गठन को कहा गया है, जिसके अंतर्गत उत्तरकाशी के अधिकारियों द्वारा 26 जवानों को एचपीयू के लिए चुना गया है। इन जवानों को देहरादून में विशेष प्रशिक्षण देने के बाद वर्दी एवं जरूरी साजो सामान दिए जाएंगे। प्रशिक्षण में इन जवानों को फर्स्ट एड सहित आपातकाल स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यात्रा सीजन के दौरान यातायात के दबाव एवं दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए दो-दो जवानों की कुल 13 टीमें बाइक के साथ चयनित क्षेत्र में मौजूद रहेगी। किसी अपराध या अन्य आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए भी जवान त्वरित कार्रवाई करेंगे।
कोट:
प्रत्येक थाने से चुनकर 26 जवानों का एक दल तैयार किया गया है। एचपीयू के इंचार्ज के तौर पर एक सब इंस्पेक्टर को भी नियुक्त किया जाएगा। जल्द ही जवानों को ट्रेनिंग के लिए देहरादून भेजा जाएगा। जहां प्रशिक्षण के बाद इन्हें वर्दी एवं साजो सामान दिया जाएगा। फिलहाल जवानों के लिए 13 बाइक की तलाश की जा रही है। यात्रा सीजन शुरू होने से पहले एचपीयू को तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- ददनपाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी।