फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   केएमसीसी मातली ने जीती पेप्सी कप क्रिकेट प्रतियोगिता

केएमसीसी मातली ने जीती पेप्सी कप क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 04 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
केएमसीसी मातली ने जीती पेप्सी कप क्रिकेट प्रतियोगिता
उत्तरकाशी। पेप्सी कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में केएमसीसी मातली की टीम ने टुडे स्टार उत्तरकाशी की टीम को 53 रनों से हराकर खिताब में कब्जा जमाया। मनेरा स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मातली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 157 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसके जवाब में टुडे की टीम मात्र 104 रनों पर सिमट गई। विजेता टीम की तरफ से 70 रनों की शानदार पारी खेलने वाले विनय रांगड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व नाल्ड गांव में खेले गए मुकाबले में चीवां गांव की टीम ने नाल्ड गांव के राणा क्लब टीम को से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चीवां गांव की टीम ने 97 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाल्ड गांव की टीम 88 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम की तरफ से मनोज राणा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष सुनील मंद्रवाल, जावेद खान, दिनेश मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed