{"_id":"5a846bcd4f1c1b1d368ba420","slug":"151862799617-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राओं ने देखी संदेशप्रद फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राओं ने देखी संदेशप्रद फिल्में
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। कलक्ट्रेट परिसर स्थित नवनिर्मित ऑडिटोरियम में स्कूली बच्चों को सामाजिक मुद्दों से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गईं। इस अवसर पर डीएम डा. आशीष चौहान की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें डीएम ने युवाओं के साथ सीधा संवाद करते हुए लिंगानुपात, आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा आदि विषयों पर चर्चा की।
बुधवार को छात्र-छात्राओं को सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्में दिखाई गईं। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में छात्र-छात्राएं डीएम समेत अन्य अधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने अधिकारियों से सवाल कर जिज्ञासाएं शांत की। डीएम ने कहा कि ऑडिटोरियम के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जल्द ही इसके अवशेष कार्य निपटा कर यहां नाट्य, सांस्कृतिक एवं फिल्म गतिविधियां संचालित की जाएगी। उन्होंने युवाओं को फोटोग्राफी, थिएटर आदि सृजनात्मक ग्रुप बनाकर केंद्र का सदुपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर एडीएम पीएल शाह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी, ईई विभू विश्वामित्र रावत, प्रमेश आर्य आदि मौजूद रहे।