{"_id":"5a846acc4f1c1b93268ba1f8","slug":"15186277398-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद ने की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद ने की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। उक्रांद ने वरुणावत की तलहटी में हो रहे अतिक्रमण को शहर के लिए खतरा बताते हुए प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर में चोरी की वारदातों को देखते हुए रात्रि चौकीदार एवं पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में उक्रांद नेताओं ने बताया कि वरुणावत की तलहटी को खोदकर धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहे हैं। इंदिरा कालोनी में खोखे डालकर अवैध अतिक्रमण के बावजूद पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील वरुणावत की तलहटी को खोदने का सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो वरुणावत भूस्खलन एक बार फिर शहर के लिए खतरा बन सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में उक्रांद के जिलाध्यक्ष जेठूलाल भारती, जिला प्रभारी विष्णुपाल रावत, शहर अध्यक्ष सुमन गैरोला, पूर्णानंद उनियाल, रविंद्र नौटियाल आदि शामिल थे।