फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई खेल प्रतियोगिता

पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई खेल प्रतियोगिता

Mon, 12 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई खेल प्रतियोगिता
उत्तरकाशी। नेहरू युवा केंद्र की पहल पर मुस्टिकसौड़ में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। वॉलीबाल प्रतियोगिता में किशनपुर की टीम को हराकर कोटियालगांव की टीम ने विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन

मुस्टिकसौड़ के खेल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में किशनपुर, मानपुर, मुस्टिकसौड़, कंकराड़ी, कोटियालगांव, कुरोली आदि गांवों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कोटियालगांव की टीम ने विजेता का खिताब जीता, जबकि किशनपुर की टीम उपविजेता बनी। गोला फेंक में अमीषा ने बाजी मारी। एथलेटिक्स में सुमति, अमीषा, दीपा, राजपाल मराठा, सुनील एवं राहुल मराठा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भटवाड़ी के प्रमुख चंदन पंवार, जिला युवा समन्वयक शिव प्रसाद सेमल्टी, दलवीर चौहान, अमर सिंह गुसाईं, सुंदर सिंह राणा, विनोद राणा, श्रीदेव मराठा, दिनेश कुमार, युद्धवीर पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed