फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सीएम की मास्टर प्लान की योजना को पलीता लगा रहा अतिक्रमण

सीएम की मास्टर प्लान की योजना को पलीता लगा रहा अतिक्रमण

Mon, 12 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सीएम की मास्टर प्लान की योजना को पलीता लगा रहा अतिक्रमण
उत्तरकाशी। नगर में धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहा है। सरकारी जमीनों पर अवैध पक्के निर्माणों के साथ ही अतिक्रमणकारियों ने नगर की आंतरिक सड़कों को भी नहीं बख्शा है। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन एवं पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में उत्तरकाशी शहर को मास्टर प्लान के तहत सुव्यवस्थित करने की मुख्यमंत्री की घोषणा को अमली जामा पहनाना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बढ़ती आबादी के दबाव में नगर और इससे लगे तिलोथ, जोशियाड़ा, लदाड़ी क्षेत्र घनी आबाद बस्ती में तब्दील होते जा रहे हैं। गंगा भागीरथी के तटवर्ती हिस्सों के साथ ही नगर में जगह-जगह अतिक्रमण जोरों पर है। भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील बफर जोन वाली वरुणावत की तलहटी को खोद कर सरेआम अतिक्रमण किया जा रहा है। नगर की आंतरिक सड़कों के किनारे जगह-जगह कच्चे एवं पक्के निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं। अतिक्रमण की मार के चलते जहां शहर बदरंग होता जा रहा है, वहीं आंतरिक सड़कें संकरी होने से यहां आवाजाही मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क को भी अतिक्रमणकारियों ने नहीं बख्शा। यहां खोखे एवं ठेलियां लगाकर रास्ता संकरा होने से एंबुलेंस आदि आपात वाहनों को भी अस्पताल तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ रही है। अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के बजाय पालिका इनसे तहबाजारी वसूल कर उन्हें प्रश्रय देने में जुटी है। बता दें कि बीते साल सीएम त्रिवेंद्र रावत ने यहां पहुंचकर उत्तरकाशी शहर को व्यवस्थित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की घोषणा की थी, लेकिन इन हालात में इस घोषणा पर अमल मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट.........
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। वर्षों पूर्व हुए अतिक्रमण नहीं हट पाए हैं। जिला अस्पताल वाली सड़क से खोखे पूर्व में हटवाए गए थे। अब दुबारा अतिक्रमण होने पर इन्हें भी हटवाया जाएगा।
सुशील कुरील, ईओ नगर पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed