{"_id":"5a7dd4694f1c1b410b8b8052","slug":"151819601714-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा पड़ावों को बाइपास करने का विरोध करेंगे होटल व्यवसायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा पड़ावों को बाइपास करने का विरोध करेंगे होटल व्यवसायी
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। होटल एसोसिएशन ने ऑल वेदर रोड में गंगोत्री हाईवे के एलाइनमेंट में किसी भी तरह के बदलाव का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने ऋषिकेश से गंगोत्री तक वर्तमान हाईवे को ही ऑल वेदर रोड के तहत विकसित करने की मांग की।
जिला मुख्यालय पर हुई होटल एसोसिएशन की बैठक में ऑल वेदर रोड पर चर्चा की गई। उन्होंने ईको सेंसिटिव जोन की बंदिशों के चलते उत्तरकाशी से गंगोत्री के बीच अभी तक ऑल वेदर रोड का काम शुरू नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि बीआरओ के अधिकारी तेखला से हीना के बीच हाईवे भागीरथी के बाएं छोर पर बनाने की बात कह रहे हैं। साथ ही बड़ेथी से तेखला तक सुरंग निर्माण कर पूरे उत्तरकाशी शहर को ही बाईपास करने की चर्चाएं भी जोरों पर है।
होटल व्यवसायियों का कहना है कि यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों में लोगों ने बैंकों से कर्ज लेकर अपने होटल, ढाबे आदि तैयार किए हैं और उनकी आजीविका यात्रा पर ही टिकी है। यदि इन पड़ावों को बाईपास कर दिया जाएगा, तो यात्रा पर टिकी लोगों की आजीविका चौपट हो जाएगी। उन्होंने गंगोत्री विधायक को ज्ञापन सौंपकर हाईवे के वर्तमान एलाइनमेंट के अनुसार ही ऑल वेदर रोड का निर्माण कराने की मांग की है। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, प्रकाश भद्री, दीपेंद्र पंवार, अजय पुरी, मेजर आरएस जमनाल, राजेंद्र पंवार, सुभाष कुमाईं, बिंदेश कुड़ियाल, शूरवीर चौहान, प्रताप राणा, आशीष कुड़ियाल, महेश पंवार आदि मौजूद थे।