{"_id":"5a2acba34f1c1b76678c02c5","slug":"1512754218154-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधिका मेडिकल ने 4 रनों से जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधिका मेडिकल ने 4 रनों से जीता उद्घाटन मैच
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। श्री काशी विश्वनाथ क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के उद्घाटन मुकाबले में राधिका मेडिकल की टीम ने गंगोरी इलेवन को चार रनों से मात दी। बतौर मुख्य अतिथि भटवाड़ी के ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न हिस्सों से आईं 22 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार ने किया। उद्घाटन मैच में राधिका मेडिकल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 133 रन बनाए। इसके जवाब में गंगोरी की टीम 129 रनों पर सिमट गई। विजेता टीम की तरफ से अभिलाष ने सर्वाधिक 58 रनों का योगदान दिया, जबकि विनय ने दो विकेट झटके। इस मौके पर जयवीर चौहान, विनोद पंवार, हरि प्रसाद भट्ट, जावेद खान, बंटी, अर्जुन, हिमांशु मौजूद थे।