{"_id":"5a2acba14f1c1b156b8bb126","slug":"151275421619-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में लगेगी बैंकों की ऋण वितरण डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में लगेगी बैंकों की ऋण वितरण डेस्क
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। वित्तीय वर्ष 2017-18 की त्रैमासिक बैंक वार समीक्षा को लेकर जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी बैंकर्स को रिजर्व बैंक के मानकों के अनुसार दिसंबर अंत तक लक्ष्य पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वार्षिक ऋण योजना के तहत दिए 285.76 करोड़ के लक्ष्य के अंतर्गत बैंकों ने सितंबर तक 25.23 प्रतिशत की प्रगति की है।
डीएम ने किसानों एवं उद्यमियों को ऋण वितरण करने के लिए विकास भवन परिसर में एक डेस्क स्थापित करने के भी आदेश दिए। इसकी निगरानी के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए, सीवीओ, सहायक निदेशक मत्स्य, एलडीएम के नेतृत्व में एक टीम मौजूद रहेगी। इसके तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले बैंकों को 26 जनवरी एवं 15 अगस्त को ‘बैंक ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बैठक में परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, सहायक निदेशक आरसेटी सुभाष दीक्षित, महा प्रबंधक नाबार्ड जीएस चौधरी, सीवीओ प्रलयंकर नाथ, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर तोमर सहित सभी बैंक शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।