{"_id":"59f603a54f1c1b59678b8622","slug":"150929509615-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेरा ए टीम ने जीती जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनेरा ए टीम ने जीती जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम ए टीम ने अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता को अपने नाम किया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों के बालक वर्ग में मनेरा ए टीम ने मनेरा स्टेडियम बी टीम को 5-4 से हराया, जबकि बालिका वर्ग में मनेरा ए टीम ने मनेरा स्टेडियम बी टीम को 4-0 से हराया। उधर, बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-13 बालक एकल वर्ग में जय सिंह ने सक्षम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। जबकि बालिका वर्ग में अंशिका ने संजना डोगरा को हराकर जीत दर्ज की। डब्बलस वर्ग में में सक्षम व जय सिंह तथा मिनाक्षी व निकिता ने जीत दर्ज की। अंडर-15 एकल वर्ग में आर्यन सिंह तथा दिपिका कलूड़ा ने खिताब अपने नाम किया। वहीं, डब्बलस वर्ग में आर्यन व र्दोजे तथा दीपिका व रोशनी ने जीत दर्ज की।
समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख चंदन सिंह पंवार ने खिलाड़ियाें को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग आर्या, उप क्रीड़ाधिकारी, निर्मला पंत, सुरेश चंद्र रमोला, डा. डीपी बहुगुणा, मुरारी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख चंदन सिंह पंवार ने खिलाड़ियाें को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग आर्या, उप क्रीड़ाधिकारी, निर्मला पंत, सुरेश चंद्र रमोला, डा. डीपी बहुगुणा, मुरारी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन