{"_id":"59f603a14f1c1b97678b7f6c","slug":"150929509319-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेडी ने उठाई यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने कि मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूकेडी ने उठाई यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने कि मांग
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से बाड़ाहाट नगर में अनियंत्रित वाहनों से हो रही समस्या को दूर करने कि मांग उठाई है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में बेलगाम वाहनों व पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं।
पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य विष्णुपाल सिंह रावत ने कहा कि नगर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से मुख्य चौक व गलियों में जाम लगा रहता है। जिला अस्पताल समेत कई सरकारी भवन संकरी गलियों के बीच हैं। कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए गलियों में अनियंत्रित होकर वाहन चलाते हैं। उन्होंने डीएम से संकरी गलियों में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगाने व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने कि मांग की है। दल के रविंद्र नौटियाल, जेठूलाल भारती, अंकित तलवार, अतोल पंवार, पार्वती देवी, संजय सेमवाल, सुमन गैरोला आदि ने छूटे हुए आंदोलनकारियों को चिह्नित करने की मांग की।