{"_id":"59f602ad4f1c1b9f678b7ef2","slug":"15092948481-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने उठाई मोटर मार्ग निर्माण कि मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने उठाई मोटर मार्ग निर्माण कि मांग
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। साल्ड न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने ज्ञानसू साल्ड मोटर मार्ग से राइंका साल्ड तक हल्के वाहनों के लिए मोटर मार्ग बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने जल्द ही निर्माण शुरू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
साल्ड क्षेत्र में पशु रक्षा केंद्र, मातृ शिशु केंद्र, कृषि निवेश केंद्र, पटवारी चौकी, आयुर्वेदिक अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, राजकीय इंटर कालेज सहित करीब 6-7 गांव पड़ते हैं, लेकिन यहां के लिए आजतक मोटर मार्ग नहीं बना पाए हैं, जिससे इंटर कालेज भवन का निर्माण अधूरा पड़ा होने के साथ ही अन्य सरकारी भवन भी जर्जर हालत में हो गए हैं। ग्रामीण मंशाराम नौटियाल ने बताया कि कई सालों से शासन-प्रशासन स्तर पर मार्ग को बनाने कि मांग की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया, तो पटवारी चौकी में प्रदर्शन किया जाएगा।