फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 28 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पुरोला/उत्तरकाशी। आशा कार्यकत्रियों ने छह मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नगर तक जुलूस निकाला। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द कोई कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। नव क्रांति संगठन ने आंदोलन को समर्थन दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों को सेवाएं देते हुए 12 साल हो गए हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी समस्याओं को दूूर करने के प्रयास नहीं किए। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निस्तारण कि मांग की है। इस मौके पर जयमाला, मीना, सुनीता, नर्मदा, अंबेश्वरी, सरोज, सरिता, गजेंद्र सिंह चौहान, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे। इधर उत्तरकाशी काली कमली धर्मशाला में आयोजित बैठक में आशा कार्यकत्रियों ने शीघ्र मानदेय नहीं देने पर 30 अक्तूबर को कलक्ट्रेट परिसर में आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर कुशला जोगटा, सुलोचना चौहान, रेखा नौटियाल, सरिता जोशी, बासु पंवार, बबिता, भागेश्वरी, विमला आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed