{"_id":"59f4bab84f1c1bcf538b9942","slug":"150921089016-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुंडा, तेज क्लब व मेनरा स्टेडियम सेमीफाईनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुंडा, तेज क्लब व मेनरा स्टेडियम सेमीफाईनल में
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डुंडा, तेज क्लब, मनेरा स्टेडियम-ए और मनेरा स्टेडियम-बी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबलों में डुंडा ने ज्ञानदीप चिल्ड्रन एकेडमी ब्रह्मखाल को 4-1 से हराया। जबकि मनेरा स्टेडियम-ए ने पुजार गांव को 2-0 मात दी। वहीं, मनेरा स्टेडियम-बी ने ज्ञानदीप चिल्ड्रन एकेडमी ब्रह्मखाल को 4-0 से परास्त किया। जबकि तेज क्लब ने मनेरा स्टेडियम-ए ने 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरी ओर बालिका वर्ग में मनेरा स्टेडियम-बी ने ज्ञानदीप चिल्ड्रन एकेडमी ब्रह्मखाल को 2-0 से और मनेरा स्टेडियम-ए ने कामदा को 6-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। उधर, बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-13 बालिका वर्ग में अंशिका, अवंतिका, संजना, मेघा ने जीत दर्ज की। जबकि बालक वर्ग में सक्षम, संतोष, युवराज, त्रिलोक, रोहित, उमेश, जय सिंह व महेश ने अपने मुकाबले जीते। अंडर-15 बालिका वर्ग में संजना, निकिता, मुस्कान व दीपिका ने जीत दर्ज की। अंडर-15 बालक वर्ग में विपिन, आलोक, प्रियांशु, शेखर, निखिल, साहिल, सिदम्त राणा आदि ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे। इस मौके पर श्रीकांत बड़ोनी, दिग्विजय भंडारी, उजला कैंतुरा, आशु राणा, अभिषेक रावत, दीपक राणा, विनोद कुमार, गीता देवी, दिल सिंह व सुरेंद्र सिंह निर्णायक रहे। ब्यूरो