{"_id":"59f4baad4f1c1b86698b8121","slug":"150921088015-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। यमुना घाटी की मानसी का अंडर-14 चक्का फेंक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बड़कोट के हिमालयन चिल्ड्रेन एकेडमी की कक्षा 8वीं की छात्रा ने पिछले माह हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र ने खुशी व्यक्त की है। प्रतिभावान मानसी के माता पिता नहीं हैं, लेकिन उसकी देखभाल उसका बड़ा भाई अजय कुमार करता है। नगर पालिका बड़ाकेट में संविदा कर्मचारी अजय के अनुसार मानसी पहले भी कई बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेल चुकी है। उनका कहना है कि अगर शासन प्रशासन की ओर से सहयोग मिले तो उसकी बहन पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर सकती है। वहीं, मानसी का कहना है कि जीवन की कठिनाईयों ने उसे हमेशा से बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है, जिसमें उसके भाई व विद्यालय ने भरपूर सहयोग दिया गया है। उसने बताया कि उसका सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।