{"_id":"59f367444f1c1b86698b7e42","slug":"150912398915175-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर के दूसरे दिन चिन्यालीसौड़ में 175 लोगों ने उठाया नि:शुल्क जांच व परामर्श का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर के दूसरे दिन चिन्यालीसौड़ में 175 लोगों ने उठाया नि:शुल्क जांच व परामर्श का लाभ
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अमर उजाला फाउंडेशन, अरिहंत अस्पताल, वरदान संस्था एवं कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में शुक्रवार को नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 175 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शुक्रवार को नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर के दूसरे दिन चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाया गया, जिसमें स्तन कैंसर एवं सरवाइकल कैंसर की जांच की गई। इसके अलावा पेट के सभी प्रकार के कैंसर, खाने की नली के कैंसर, आंतों के कैंसर, बच्चेदानी के कैंसर, गर्भाशय के कैंसर, पेट की रसौली, शरीर में मौजूद किसी भी प्रकार की गांठ पर नि:शुल्क जांच की गई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक अरिहंत अस्पताल के संचालक एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डा अभिषेक जैन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा विदूषी जियाला जैन और डॉ प्रतिभा बहुगुणा ने शिविर में आए लोगों की जांच एवं स्वास्थ्य संबंधित परामर्श दिया। इस दौरान शिविर में 175 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर परामर्श लिया। मौके पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को कैंसर के प्रति जागरूक किया। शिविर में ब्लड प्रेशर और वजन संबंधित नि:शुल्क जांच भी की गई। इस दौरान वरदान संस्था के अध्यक्ष विनोद रावत, कार्यकारी सचिव मनोज चंदोला, कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन के संचालक प्रवीन डांग, सीएचसी प्रभारी डा जितेन्द्र भंडारी, डा विनोद कुकरेती आदि शामिल रहे।