{"_id":"59f212db4f1c1bda538b934b","slug":"15090368436-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से भड़कोट गांव में आयोजित किया गया अरहर दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से भड़कोट गांव में आयोजित किया गया अरहर दिवस
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ द्वारा भड़कोट गांव में एक दिवसीय कृषक प्रक्षेत्र दिवस- अरहर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक कृषक गोष्ठी भी आयोजित की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष, डा. वीके सचान ने कृषकों को अरहर की फसल में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में बताया। उद्यान विशेषज्ञ डा. पंकज नौटियाल ने कृषकों को जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया। साथ ही किसानों को जैविक रूप से अरहर के कीट एवं रोगों से बचाव के गुर बताए। कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा. गौरव ने कृषकों को समूह के माध्यम से कार्य करने को कहा। गृह विज्ञान विशेषज्ञ मनीषा आर्या ने कृषकों से कहा कि हमको खाद्य प्रसंस्करण पर जागरूकता रखने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भड़कोट प्रधान विजय लाल, जबकि हाकिम सिंह चौहान वरिष्ठ शोधकर्ता ने संचालन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक गंभीर सिंह, जोत सिंह एवं रविंद्र सिंह के साथ 200 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।