{"_id":"59cd29f94f1c1b71548b4da1","slug":"15066178931-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत डंपर चालक ने छात्रा को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत डंपर चालक ने छात्रा को मारी टक्कर
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। नशे में धुत एक डंपर चालक ने स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। स्कूल प्रबंधन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से छात्रा की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया है। वहीं आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसका मेडिकल कराया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को शाम पौने चार बजे नशे में धुत एक डंपर चालक ने गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी से मातली की तरफ जा रहा था। तभी स्कूल की छुट्टी के समय पास के अजीम प्रेमजी स्कूल की कक्षा 7वीं की छात्रा अंशिका नौटियाल पुत्री मनोज नौटियाल अपने घर जा रही थी। तभी तेजी से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जबकि साथ में चल रहे बच्चों ने किसी तरफ जान बचाई। डंपर चालक इतने में भी रुका नहीं और आगे चलकर एक अन्य वाहन टाटा सूमो को भी टक्कर मार दी। इस पर सूमो के चालक ने वाहन का पीछा करते हुए उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने आरोपी को सौंपा, जबकि घायल छात्रा को स्कूल प्रबंधन द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। वहीं मामले में थानाध्यक्ष महादेव उनियाल का कहना है कि आरोपी डंपर चालक सतीश सिंह निवासी बाबू ग्राम ऋषिकेश को हिरासत में लिया गया है। वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसका मेडिकल करवाया जा रहा है। छात्रा के परिजनों और स्कूल प्रबंधन की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।