{"_id":"59cbd8964f1c1b9e538b4a78","slug":"15065315205-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासो नृत्य प्रतियोगिता में रैथल गांव का महिला मंगल दल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासो नृत्य प्रतियोगिता में रैथल गांव का महिला मंगल दल बना विजेता
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। विश्व पर्यटन दिवस पर दयारा विश्व पर्यटन उत्सव समिति एवं क्षेत्रवासी पंचगाई टकनौर की पहल नटीण गांव में दयारा पर्यटन उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने रासों लोक नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।
बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस पर भटवाड़ी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नटीण गांव के परिसर में दयारा पर्यटन उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान परंपरागत रासो नृत्य प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। रासो नृत्य में रैथल गांव की महिला मंगल दल ने पहला स्थान प्राप्त कर 3100 रुपये का इनाम जीता। नटीण गांव की महिला मंगल दल दूसरे स्थान पर रही और 2100 का नकद पुरस्कार हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारैण गढ़वाल लोकगीत पर स्कूली बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। रासो नृत्य के दौरान निर्णायकों की भूमिका में सुरेंद्र पुरी, नवीन कठैत, ओम प्रकाश सेमवाल शामिल रहे। इसके अलावा गंगोत्री हाईवे पर चड़ेती से नटीण गांव तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नमामि गंगे के प्रदेश प्रमुख हरीश सेमवाल, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी चंदन सिंह पंवार, जिला पंचायत सदस्य टकनौर अरविंद नेगी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ललिता सेमवाल, जितेंद्र सिंह राणा, नागेंद्र चौहान, राजकुमारी राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रैथल राजकेंद्र सिंह थनवाण, दिनेश भट्ट, आयोजन समिति के संयोजक मनवीर सिंह, अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, सचिव शिव सिंह पोखरियाल, जगमोहन सिंह रावत, कुंदन सिंह, नटीण गांव की प्रधान कमला देवी रावत आदि शामिल रहे।