फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   1500 constables to be recruited before Kumbh: DG

कुंभ से पहले होगी 1500 कांस्टेबल की भर्ती : डीजी

Sun, 15 Dec 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
1500 constables to be recruited before Kumbh: DG
उत्तराखंड में वाहनों की बेतहाशा बढ़ती तादात के चलते ट्रैफिक व्यवस्था और तेजी से पैर पसार रहे नशे की रोकथाम पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हरिद्वार कुंभ से पहले प्रदेश में 1500 कांस्टेबलों की भर्ती कर पुलिस बल की कमी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने कहा कि अलग उत्तराखंड बनते समय प्रदेश में महज 7 लाख वाहन पंजीकृत थे, जबकि अब इनकी संख्या 28 लाख से अधिक पहुंच गई है। साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान बाहरी प्रदेशों से बड़ी संख्या में यात्री वाहन यहां पहुंचते हैं, जबकि सड़कों और पार्किंग का ज्यादा विस्तार नहीं हुआ है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसके अलावा युवाओं में नशे का बढ़ता प्रचलन भी बड़ी समस्या बनकर सामने आ रहा है।
विज्ञापन

डीजी अशोक कुमार ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराध का खुलासा करने में काफी मदद मिलती है। इसलिए सभी शहर-कस्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार जिले में नए थाने और पुलिस चौकी खोलने की बात भी कही। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने जिला मुख्यालय क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के लिए छह लाख रुपये बजट के साथ ही पेट्रोलिंग के लिए पुलिस को दो दुपहिया वाहन भी उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, सीडीओ पीसी डंडरियाल, सीओ कमल सिंह पंवार, एसडीएम देवेंद्र नेगी, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, डुंडा के ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र कोहली, शूरवीर रांगड़, गजपाल रावत, अजय पुरी, माधव जोशी, सुभाष सोनी आदि मौजूद रहे।

बैडमिंटन खिलाड़ी कुहू को किया सम्मानित
रविवार को बैडमिंटन एसोसिएशन ने डीजी के साथ ही उनकी बेटी बैडमिंटन खिलाड़ी कुहू गर्ग को भी सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तरकाशी बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सकलानी, उपक्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, माधव जोशी आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीजी परिवार सहित हर्षिल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed