फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   अधिकारी बनायेंगे अपने गांव का विशेष व्यंजन

अधिकारी बनायेंगे अपने गांव का विशेष व्यंजन

Wed, 12 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी बनायेंगे अपने गांव का विशेष व्यंजन
उत्तरकाशी। जिलास्तरीय अधिकारी इस बार जनपद में 15 अगस्त से पूर्व अपने पैतृक स्थान के विशेष व्यंजन बनाकर स्टॉल के माध्यम से आम लोगों को खिलाएंगे। इससे जो धनराशि मिलेगी उससे जनपद में कुपोषित बच्चों के लिए खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्त ने जिला सभागार में आयोजित कारगिल विजय दिवस की बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं। 15 अगस्त से पहले यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जनपद में विशेष कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता को जिलाधिकारी मेडल से सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस को भव्य रूप से मनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारी व आयोजकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को कारगिल शहीद दिनेश कुमाईं की माता को सम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ददनपाल, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, सौरभ असवाल, शैलेंद्र नेगी, मेजर आरएस जमनाल, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी चंदन सिंह रावत, कल्याण सिंह गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed