फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओरछा बैंड के पास भारी वाहनों के लिए बंद

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओरछा बैंड के पास भारी वाहनों के लिए बंद

Wed, 12 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओरछा बैंड के पास भारी वाहनों के लिए बंद
उत्तरकाशी। जनपद में पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से यमुनोत्री हाईवे सहित एक दर्जन से अधिक लिंक मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। हालांकि यमुनोत्री हाईवे पर देर शाम आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी दिनभर जारी रही, जिससे यमुनोत्री हाईवे राड़ी और ओरछा बैंड पर भू-धंसाव व बोल्डर आने से बंद हो गया। हालांकि सुबह कुछ घंटे हाईवे बाधित रहने के बाद एनएच के कर्मचारियों ने छोटे वाहनों के लिए खोल दिया था। वहीं देर शाम हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। वहीं बड़कोट से जानकीचट्टी के बीच भी पेड़ गिरने से कई देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रहा। देर शाम तक पेड़ को हटाने का काम चला। वहीं, उत्तरकाशी से लंबगांव-श्रीनगर मार्ग भी कोडार के पास मलबा व बोल्डर आने से बंद रहा, जिसको सुबह करीब 10 बजे खोला गया। इसके अलावा जनपद में करीब 14 लिंक मार्ग भी मलबा आने से बाधित हो गए हैं। देर शाम तक इन लिंक मार्गों को सुचारु करने का काम जारी रहा, लेकिन मार्ग पूरी तरह से नहीं खुल पाए।
विज्ञापन


अवरुद्ध प्रमुख मार्ग
बोगा-भैलुड़ा, मल्ला-सिल्ला ज्ञानसु-साल्ड, कमद-अयांरखाल, आदनी-रांतल, धरासू-जोगत, जड़रा-छुरी-केड़ा, गंगोरी- डोडीताल, खरसाली-जीवाणु, नगाणगांव-कुर्सिल, राजगढ़-सरनौल, बड़कोट-चक्रगांव, सोरा-सारी, चड़ेथी-रैथल लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोरी डोडीताल मोटर मार्ग बंद
उत्तरकाशी। गंगोरी डोडीताल मोटर मार्ग पर कोहरी गाड़ में आए उफान से वाहनों की आवाजाही बंद होने से असी गंगा घाटी के सात गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। बारिश से भूस्खलन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले भंकोली, ढासणा, दंदालका व अगोड़ा गांव में आवागमन जोखिम भरा हो गया है।

कोहरी गाड़ पर बना पुल 2007 में बह गया था। 2012 की आपदा में भी यहां अस्थाई इंतजाम करके वाहनों का आवागमन शुरू किया गया। पुल न होने से कॉजवे बना कर अस्थाई इंतजाम से सेकू, गजोली, नौगांव, भंकोली, ढासणा, दंदलका, अगोड़ा के लोगों के आलू आदि नकदी फसल बाजार नहीं पहुंच पा रही है। अगोड़ा के प्रधान चंद्रलाल, भंकोली के महादेव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह ने बताया कि भंकोली ढासणा में पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed