फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand floods victim children

मासूमों को नहीं पता, उठ चुका है सिर से पिता का साया

Sat, 29 Jun 2013 05:40 PM IST
मौरियाणा टॉप से वेद विलास उनियाल
मौरियाणा टॉप से वेद विलास उनियाल Updated Sat, 29 Jun 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods victim children

यहां भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध हुईं तो देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रहे वाहनों के पहिए थम गए। आम से लेकर खास सभी परेशान थे, लेकिन गाड़ी से उतरकर वहां बहते पानी से खेलते दो मासूमों के चेहरों पर शिकन भी नहीं थी।

विज्ञापन


हर खबर से बेखबर पानी की लहरों से खेलते इन बच्चों को ये भी नहीं मालूम था कि पानी ने ही उनके पिता को हमेशा के लिए उनसे छीन लिया। सात साल के अमित व उसके पांच साल के भाई ललित ही नहीं उनकी मां सुनीता को भी गांववालों ने अभी तक नहीं बताया कि केदारनाथ हादसे में उनका सबकुछ उजड़ चुका है।
विज्ञापन


दिल्ली में रहने वाले कामदा चिन्यालीसौड़ निवासी निहाल सिंह पुत्र नारायण सिंह, जितेंद्र व उनका एक और साथी दिल्ली से टैक्सियों में तीर्थयात्रियों को केदारनाथ की यात्रा कराने ले गए थे। यात्री केदारनाथ चले गए और ये तीनों सीतापुर में अपनी गाडिय़ों में ही सो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जून की रात आठ बजे निहाल ने आखिरी बार फोन पर गांव में बात की थी और जल्द ही बच्चों को साथ लेकर गांव आने की बात कही थी। केदारनाथ में जलजला आया और लाशें हरिद्वार तक पहुंच गईं। गांव वाले भी निहाल की तलाश में वहां गए और लक्सर में उसके शव की शिनाख्त हो गई। वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अब गांव वाले निहाल की पत्नी व उसके दोनों बेटों को दिल्ली से छुट्टियों के बहाने गांव लिवा ले जा रहे हैं। पत्नी सुनीता को बताया गया है कि निहाल को थोड़ी चोट लगी है। बच्चे तो खैर पूरी तरह हकीकत से अनजान हैं। लेकिन निहाल की मौत का कड़वा सच केवल सफर तक ही छिपा रहेगा। शाम होते ये लोग कामदा पहुंचेंगे तब उन्हें रात का स्याह अंधेरा जीवन में भी छा जाने का पता लगेगा।


मौरियाणा टॉप पर लगे जाम में फंसे लोगों को जैसे-जैसे इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठने की जानकारी लगती गई उनकी भावनाएं बच्चों के साथ जुड़ती गई। हर व्यक्ति इन बच्चों पर प्यार बरसाने को आतुर था, लेकिन हर कोई इसका ध्यान भी रख रहा था कि बच्चों को सच्चाई का पता न लग जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed