फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand floods

उफनाते गदेरे घरों में घुसे, दर्जनों मकान दफन

Fri, 26 Jul 2013 09:01 AM IST
गढ़वाल/ब्यूरो
गढ़वाल/ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2013 09:01 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods

जून की आपदा के बाद जुलाई में भी कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़वाल के कई जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश ने स्थानीय लोगों के दिन का चैन और रात की नींद उड़ा दी है। गदेरे उफान पर है तो पहाड़ से भूस्खलन हो रहा है। इसमें उनके जीवन भर की पूंजी के साथ जिंदगी भी दफन हो रही है।

विज्ञापन


उत्तरकाशी में मूसलाधार बारिश से भागीरथी से मिलने वाली असी गंगा समेत गाड़-गदेरे फिर से उफान पर आ गए हैं। इससे लोग रातभर नहीं सो सके। असी गंगा घाटी के ढासड़ा, दंदालका आदि गांवों में भी अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। भागीरथी की बाढ़ में नाकुरी स्थित नागेश्वर धाम उजड़ने के बाद अब यहां खतरा और बढ़ गया है। बड़कोट के बनास गांव पर छाड़का गदेरा उफान पर है, जिससे लोगों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरी ब्लाक के माकुड़ी गांव में अतिवृष्टि के कारण सेब के बागीचे में आए मलबे में दब जाने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। तेफना, बांतोली, सुनाली और जेटी के बाद अब कपीरी पट्टी के बणसोली और सेरागाड़ में कई घराट, सैकड़ों नाली भूमि बहा गई है, वहीं करीब 12 मकान खतरे की जद में हैं। एक घर पर पैदल मार्ग का पुश्ता आ गिरा, जिससे मंजू नामक महिला घायल हो गई।

नई टिहरी के जाखणीधार प्रखंड में ग्राम चाह गडोलिया में कई घर ढह गए। जबकि भिलंगना प्रखंड के ग्राम पंचायत पाख में बारिश से हुए भूस्खलन से एक मकान मलबे में दब गया, इससे एक महिला गंभीर घायल हो गई। मकान के अंदर 20 बकरियां भी दफन हो गईं। पिंस्वाड़ गांव में दस मकान भूस्खलन की चपेट में आने से जमींदोज हो गए।

स्टेडियम का हिस्सा नदी में समाया
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर पर अलकनंदा ने फिर कहर बरपाया। बृहस्पतिवार सुबह चौरास परिसर के स्टेडियम की पूर्वी दीवार नदी में समा गई। साथ ही गार्ड रूम और हाल ही में बिछाई गई पाइप लाइन भी बह गई।


राजमार्गों पर छाया रहा संकट
बदरीनाथ हाईवे में बिराजकुंज के पास बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे जिला मुख्यालय और जोशीमठ में सब्जी, दूध, अखबार जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार देर रात हुई बारिश से बिराजकुंज के पास हाईवे करीब 20 फीट तक बह गया था, जिसे बनाने में बीआरओ लगा हुआ है। उधर, गंगोत्री राजमार्ग नालूपाणी, बड़ेथी चुंगी में भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया। वहीं यमुनोत्री राजमार्ग खोलने का काम कछुआ गति से चल रहा है। इससे दर्जनों गांव अलग-थलग पड़े हैं।

रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हैं ग्रामीण
तेफना गदेरे में बादल फटने के दूसरे दिन भी तेफना और बांतोली गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। प्रभावित परिवार अपने घरों को छोड़कर मंगरोली, नंदप्रयाग और थिरपाक में रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। बुधवार रात्रि हुई बारिश से फिर गदेरे का मलबा और पानी ग्रामीणों के घरों और दुकानों में घुस गया। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त भवनों से अपना जरूरी सामान निकाला और सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed