फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand disaster

स्कूल खुलने के बाद कहां जाएंगे ये परिवार

Sat, 06 Jul 2013 03:21 PM IST
उत्तरकाशी/ब्यूरो
उत्तरकाशी/ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand disaster

दस जुलाई से स्कूल खुलने पर बाढ़ में अपना सब कुछ गंवा चुके दो सौ से अधिक परिवारों के सामने सिर ढकने का संकट होने वाला है।

विज्ञापन


अब तक ये परिवार स्कूल में शरण लिए हुए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को रहने के लिए टेंट तक नहीं दिया है।

स्कूल परिसर में बंधे हैं पशु
16-17 जून को आई प्रलयकारी बाढ़ से बेघर कई परिवार किराये के भवनों में शिफ्ट हो गए हैं, तो कुछ अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में भी रह रहे हैं। उनके पशु भी स्कूल परिसरों में बंधे हुए हैं। अब 10 जुलाई से स्कूल खुल जाएंगे। ऐसे में उन्हें चिंता सता रही कि वह कहां जाएंगे।

स्कूलों में ज्यादातर ऐसे परिवार हैं जिनके घर पूरी तरह से  तबाह हो चुके हैं। प्रशासन हालांकि उन्हें रसद मुहैया करा रहा है, लेकिन स्थायी शिफ्टिंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं हो पाई। यहां तक प्रभावितों को सिर ढकने के लिए टेंट तक नहीं दिए गए।
विज्ञापन


इन स्कूलों में रह रहे प्रभावित परिवार
स्कूल का नाम - परिवारों की संख्या
जीआईसी गंगोरी - 06
ऋषिराम शिक्षण संस्थान मनेरा - 22
आद्य  शंकराचार्य शिक्षण संस्थान - 02
जीआईसी उत्तरकाशी - 70
जीजीआईसी उत्तरकाशी - 50
बेसिक स्कूल मांडों - 04
बेसिक स्कूल  तिलोथ - 01
गांधी विद्या मंदिर उत्तरकाशी - 02
बेसिक स्कूल  डिडसारी - 20
जूनियर हाईस्कूल डिडसारी - 30

शासन के निर्देशानुसार 9 जुलाई तक स्कूलों की छुट्टी है। इसके बाद ही स्कूलों में रह रहे प्रभावितों को शिफ्ट का निर्णय लिया जाएगा। प्रभावितों के लिए तिरपाल और टेंट की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. आर.राजेश कुमार, डीएम उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed