फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand disaster

मदद को गए थे, लेकिन खुद ही फंस गए

Sat, 06 Jul 2013 08:26 AM IST
गंगा असनोड़ा थपलियाल
गंगा असनोड़ा थपलियाल Updated Sat, 06 Jul 2013 08:26 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand disaster

केदारनाथ में कार्य कर रहे विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को रसद और अन्य जरूरत का सामान पहुंचा रहे चॉपर तीन दिनों से उड़ान नहीं भर पाए हैं जिससे अधिकारी-कर्मचारी वहीं फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


केदारनाथ क्षेत्र में संचार के लिए प्रयोग किए जा रहे सेटेलाइट फोन पर लगी बैटरियां भी जवाब दे गई हैं। जिससे वहां मौजूद 74 अधिकारियों-कर्मचारियों से संपर्क कट गया है। तीन और चार जुलाई को चॉपर ने केदारनाथ के लिए उड़ान तो भरी, लेकिन गौरीकुंड से ऊपर नहीं जा सके।
विज्ञापन


दो जुलाई को चॉपर ने भरी थी अंतिम उड़ान
केदारनाथ में सामूहिक दाह संस्कार के कार्य में टीमें जुटी हुई हैं। जिसमें 46वीं वाहिनी पीएसी के एडिशनल एसपी असिस्टेंट कमांडेंट देवेंद्र पिचा समेत तीन दर्ज पुलिस विभाग के कर्मचारी, 18 लोक निर्माण विभाग, एनडीआरएफ के जवान, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग तथा पशु पालन विभाग के डॉक्टर और फार्मसिस्ट सहित एनआईएम का 10 सदस्यीय दल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के लिए चॉपर से रसद तथा सेटेलाइट फोन चलाने के लिए बैटरी आदि सभी जरूरत का सामान भेजा जा रहा था। तीन दिन पूर्व दो जुलाई को शाम चार बजे चॉपर ने केदारनाथ के लिए अंतिम उड़ान भरी। इसके बाद से लगातार बारिश तथा मौसम खराब रहने से कोई भी चॉपर सामान लेकर नहीं जा पाया है।

पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज


सूत्रों की मानें, तो केदारनाथ में मौजूद लोगों के लिए बृहस्पतिवार तक के लिए ही रसद थी, जिससे शुक्रवार को कर्मी-अधिकारी भोजन तक नहीं कर पाए। शुक्रवार दोपहर तक किसी तरह सेटेलाइट फोन से बात तो हुई, लेकिन बैटरी वीक हो जाने से बात पूरी नहीं हो पाई।

गढ़वाल कमिश्नर भी फंसे
स्वयं गढ़वाल कमिश्नर सुवर्द्धन गुप्तकाशी में केदारनाथ में सामूहिक दाह संस्कार तथा क्षेत्र में अन्य राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए डटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ में 74 लोग विभिन्न विभागों से हैं, जिन्हें लेने के लिए शनिवार को चॉपर भेजने की कोशिश की जाएगी। यदि मौसम साफ नहीं रहा, तो पैदल रास्तों की मदद से इन कर्मियों को हर हाल में निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed