फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youths of Rudrapur protest against dragons by putting anti-China stickers on vehicles

रुद्रपुर में युवाओं ने गाड़ियों पर चीन विरोधी स्टीकर लगाकर किया ड्रैगन के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2020 04:20 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Youths of Rudrapur protest against dragons by putting anti-China stickers on vehicles
रुद्रपुर में चीन विरोधी स्टीकर लगाकर युवाओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : AMAR UJALA

लगातार एलएसी पर तनाव बढ़ने पर शहर के युवाओं ने भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। युवाओं ने गाड़ियों पर चीन विरोधी स्टीकर लगाकर चीन के खिलाफ अनूठे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही आम जनता से चाइनीज प्रोडक्ट को ना खरीदने की अपील की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु ने कहा कि आज चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों को अमल में लाना चाहता है, इसीलिए वह लगातार एलएसी में तनाव की स्थिति बना रहा है, जोकि विश्व शांति एवं अंतरराष्ट्रीय कानूनों का भी खुला उल्लंघन है। अपनी सरहदों की रक्षा करते हुए हमारे एक कर्नल एवं 20 जवानों ने अपना अमर बलिदान दे दिया। हम भी एक भारतवासी होने के नाते चीन के खिलाफ आर्थिक जंग में चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार कर एक सिपाही की भूमिका अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन


यदि हम सब भारतवासी चाइनीज प्रोडक्टों का बहिष्कार कर देंगे तो यह सच्चे मायने में हमारे राष्ट्र भक्ति ही होगी । कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा ने कहा कि हम लोग एक समग्र शक्ति के रूप में चीन को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। हमारे जांबाज सैनिक सीमा पर अपने फर्ज को निभा रहे हैं और हम लोग अपने घर के आस-पास मौजूद बाजार में अपना फर्ज निभाते हुए चाइनीज प्रोडक्ट कभी नहीं खरीदने का संकल्प लें तो ड्रैगन पिछड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व छात्रसंघ सचिव अभिजीत पाठक ने ऐलान किया कि दोपहिया व चारपहिया प्रत्येक वाहन के लिए चाइनीज प्रोडक्ट के विरोध वाले स्टीकर एवं पोस्टर निशुल्क वितरित करेंगें। लोग इस पोस्टर को लेने के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पूर्व मेयर प्रत्याशी नंदलाल जावेद अख्तर, चंद्रशेखर डब्लू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष गोस्वामी फ़ैज़ राज, आशीष पांडे, लवली, मृत्युंजय, जमील, कर्मवीर सिंह बराड़, आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed