फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth Sikh conference will be held in Rudrapur today

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में आज होगा युवा सिख सम्मेलन

Mon, 18 Dec 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 18 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth Sikh conference will be held in Rudrapur today
रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेश मंत्री ​खिलेंद्र चौधरी। स्रोत आयोजक
रुद्रपुर। रुद्रपुर में सोमवार को भाजपा का युवा सिख सम्मेलन होने जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, यूपी सरकार में जलशक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख शिरकत करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी कार्यक्रम में आ सकते हैं। बताया कि जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही हल्द्वानी से भी बड़ी संख्या में सिख सम्मेलन में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रविवार को सम्मेलन के आयोजन स्थल पर हुई पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि तराई सिख बहुल है। सिख हमेशा भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे हैं। सम्मेलन में करीब पांच हजार सिख शामिल होंगे। इसको लेकर काफी समय से तैयारियां करने के साथ ही सिख समाज के लोगों के साथ बैठकें की जा रही हैं।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार ने सिख समाज के हित में कई कार्य किए हैं। भाजपा की ओर से किए जा रहे विभिन्न वर्गों के सम्मेलन के क्रम में यह सम्मेलन किया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ कार्य करती है। यह कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर प्रदेश मंत्री गुरविंदर चंडोक, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, सुखदेव सिंह नामधारी, डॉ. रणजीत सिंह गिल, जिला महामंत्री अमित नारंग, जिला मीडिया प्रभारी मयंक कक्कड़ आदि थे।


सम्मेलन में शामिल होने की अपील

खटीमा/काशीपुर। सिख सम्मेलन की सफलता के लिए भाजपाई दिनभर जुटे रहे। खटीमा में मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत तो बाजपुर के अजीतपुर में भाजपा नेता राजेश कुमार ने बैठक कर सिख समुदाय के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

सीएम से मिलेगा किसानों का प्रतिनिधि मंडल

बाजपुर। युवा सिख सम्मेलन में 20 गांव की भूमि प्रकरण को लेकर पांच किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, निरंजनदास गोयल, रजनीत सिंह सोनू, कुलबीर सिंह, गुरमीत सिंह पिंकू और गुरसेवक सिंह शामिल है। किसानों ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भूमि प्रकरण का समाधान हो जाएगा। सं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed