{"_id":"635d6a699fe27e50396bbdf9","slug":"youth-rudrapur-news-hld48033259","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट : रुद्रपुर ने रामनगर को 194 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला क्रिकेट : रुद्रपुर ने रामनगर को 194 रन से हराया
रुद्रपुर एमिनिटी मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
रुद्रपुर। कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने रामनगर पीएनजी महाविद्यालय को 194 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन एमिनिटी क्रिकेट मैदान में किया गया। रामनगर पीएनजी कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी रुद्रपुर महाविद्यालय की टीम ने 20 ओवर के मैच में दो विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। जवाब में उतरी रामनगर की टीम 12 ओवर में 35 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
इससे पूर्व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अमित कुमार व सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्राचार्य डॉ. संतोष त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच में निर्णायक की भूमिका सीबीएस पांडे, नवनीत राय, अमन कुमार व योगेश पांडे ने निभाई। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को नैनीताल व हल्द्वानी के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान डॉ. राजेश कुमार, योगेश पांडे, राजेंद्र कुमार, गोविंद मेवाड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।