{"_id":"5fd7b1628ebc3e3b5d78cfcc","slug":"youth-rudrapur-news-hld407365676","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रतियोगिता में खेले सरकारी कर्मचारी ले गए पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रतियोगिता में खेले सरकारी कर्मचारी ले गए पुरस्कार
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों के साथ अतिथि।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी बजट का दुरुपयोग किस तरह होता है इसका अंदाजा रुद्रपुर स्टेडियम में चल रहे कोरोना वॉरियर्स की वाकाथन योजना के तहत हो रही प्रतियोगिताओं में देखा जा सकता है। सरकारी विभागों के कर्मचारी बिना प्रतियोगिता में हिस्सा लिए ही पुरस्कार ले जा रहे हैं।
सोमवार को हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में पुलिस लाइन से सात खिलाड़ी, 46वीं वाहिनी पीएसी से दो व कोषागार से चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल कोच ने 13 खिलाड़ियों की दो टीम बनाकर प्रतियोगिता को शुरू कराया। इस दौरान कोषागार की एक महिला कर्मचारी को दफ्तर के जरूरी काम से जाना पड़ा। 12 खिलाड़ियों की टीम बनाकर बेस्ट ऑफ थ्री के हिसाब से प्रतियोगिता खिलवाई गई। विजेता व उपविजेता टीम के 12 खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह से सम्मानित कराया गया।
इसके साथ ही प्रतियोगिता खत्म होने के बाद आए नगर निगम के पांच कर्मचारियों (कोरोना वारियर्स) को भी पुरस्कार देकर सम्मानित कर दिया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करके उनका मनोबल बढ़ाना है। वहां पूर्व भारतीय वॉलीबाल टीम कोच रितिश नायर, वॉलीबाल कोच सुरेश बिष्ट, एथलेटिक्स कोच हरिश राम, रघुवीर सिंह विर्क, सुधा जोशी, रघु रावत, गौरव उपाध्याय, धीरज जोशी, चंपा आदि थे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के जाने के बाद आए लंच पैकेट
रुद्रपुर। स्टेडियम से पुरस्कार लेकर खिलाड़ी अपने-अपने काम को निकल गए। उसके बाद खिलाड़ियों के लिए सरकारी कैंटीन से लंच पैकेट आए। जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने कोई भी खिलाड़ी मैदान में नहीं होने के चलते खिलाड़ियों के लिए आए लंच पैकेट लौटा दिए।
कोरोना से दो बार जंग जीते चुके हैं कोषागार के एकाउंटेंट एसिस्टेंट
रुद्रपुर। स्टेडियम में वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए कोषागार के एकाउंटेंट एसिस्टेंट करन सिंह के दो बार कोरोना से जंग जीतने पर उनका मनोबल बढ़ाते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी ने सम्मानित किया। करन ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजें ज्यादा खानी चाहिए।