फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Transit Camp rudrapur

Rudrapur: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पंखे के कुंडे से लटका मिला शव; परिजनों ने पहुंचाया था अस्पताल

Wed, 07 Feb 2024 01:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Feb 2024 01:39 PM IST
सार

रुद्रपुर थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Transit Camp rudrapur
death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वो पंखे के कुंडे में लटका हुआ था और परिजनों ने उसे फंदे से उतारा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर निवासी विक्की हालदार (26) की मंगलवार रात करीब 10 बजे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई प्रदीप पंत और भूपेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक के एक भाई की मौत पहले हो चुकी है। मृतक दो ही भाई थे। चार बहनें हैं। मृतक पेंट का काम करता था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed