फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth Died in Car Accident

Udham Singh Nagar News: राखी बंधवाकर जा रहे युवक की कार पेड़ से टकराई, मौत

Fri, 01 Sep 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 01 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth Died in Car Accident
जसपुर। रक्षाबंधन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई। जब अपनी बहन से राखी बंधवाकर शाम को नगर आए युवक की लौटते समय कार हादसे में मौत हो गई। थाना रेहड़ जिला बिजनौर यूपी के ग्राम इमरतपुर निवासी अमन (20) पुत्र मुकेश चौहान बृहस्पतिवार को अपनी बहन से राखी बंधवा कर किसी काम से जसपुर आ गया। लौटते हुए अफजलगढ़ रोड पर मारिया स्कूल के पास एक अन्य वाहन से बचने के प्रयास में उसकी कार रोड किनारे पेड़ से टकराकर खड्ड में गिर गई। दुर्घटना में घटनास्थल पर अमन की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, अमन की मौत की खबर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने बताया कि अमन उनके गांव का होनहार युवक था। वह अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। वह ग्रेजुएशन कर रहा था। उसकी एक छोटी बहन है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed