{"_id":"6872b38cef46263c11086b1c","slug":"youth-activity-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-129456-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कृष्ण और अंकित का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कृष्ण और अंकित का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन
Sun, 13 Jul 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। तमिलनाडु और पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए काशीपुर के दो खिलाड़ियों का उत्तराखंड की टीम में चयन हो गया है।
28 जुलाई से आठ अगस्त तक चेन्नई (तमिलनाडु) में 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर और 12-23 अगस्त तक जालंधर (पंजाब) में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। इसके लिए नौ जुलाई को हल्द्वानी स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता हुई थी। इसमें काशीपुर स्टेडियम के कृष्ण का सब जूनियर और अंकित का जूनियर वर्ग के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी स्टेडियम का करीब एक पखवाड़े से प्रभार देख रहे सहायक हॉकी प्रशिक्षक महेश्वर नेगी के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। अभी तक वह कोच मोहित सिंह से प्रशिक्षण ले रहे थे। अब उनका स्थानांतरण चमोली जिले में हो गया है। दोनों कुमाऊं (गड्ढा) कॉलोनी के रहने वाले हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जेपी यादव, महिमा भंडारी आदि ने बधाई दी। संवाद