फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth activities in district.

Udham Singh Nagar News: नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के सचिन को गोल्ड

Fri, 10 Jan 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youth activities in district.
रुद्रपुर। डीपीएस फेंसिंग अकादमी में चल रही 19वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन तीन इवेंट्स खेले गए। पुरुष वर्ग के फॉइल इवेंट में हरियाणा के सचिन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के सचिन सैनी को 15-4 अंकों से एकतरफा मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसमें रजत पदक सचिन सैनी तो कांस्य पदक पृथ्वीराज कंगाबम और यशराज को दिया गया।
विज्ञापन

डीपीएस स्कूल में बृहस्पतिवार को पुरुष फॉइल, कैडेट पुरुष सेबर और कैडेट महिला एपी प्रतिस्पर्धाएं शामिल थे। पुरुष कैडेट वर्ग का परिणाम राजीव कुमार गोल्डी डायरेक्टर (कंपीटीशन) की उपस्थिति में घोषित किया गया।
विज्ञापन

कैडेट पुरुष फॉइल इवेंट में उत्तराखंड के आदित्य थपलियाल ने प्री-क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन, वह हरियाणा के विश्वजीत के खिलाफ मैच हार गए। इस अवसर पर डीपीएस के चेयरमैन और फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि यह जीत न केवल आपकी मेहनत और कौशल का प्रमाण है, बल्कि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed