फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Younger brother murdered by slitting his throat in property dispute in sitarganj

Uttarakhand: संपत्ति विवाद में छोटे भाई की गला रेतकर हत्या, मृतक का बेटा केरल तो बेटी दिल्ली में करती है नौकरी

Mon, 09 Sep 2024 10:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 09 Sep 2024 10:52 AM IST
सार

संपत्ति के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने रविवार को अपने छोटे भाई की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वेल्डिंग की दुकान में हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Younger brother murdered by slitting his throat in property dispute in sitarganj
गुरविंदर पाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सितारगंज में संपत्ति के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने रविवार को अपने छोटे भाई की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वेल्डिंग की दुकान में हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है। हत्यारोपी घटना से कुछ देर पहले ही पंजाब से सितारगंज पहुंचा था। एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया।

वार्ड नंबर सात स्थित हाथीखाना मोहल्ला निवासी गुरविंदर पाल सिंह (60) पुत्र महेर सिंह किच्छा रोड पर रविवार दोपहर अपनी वेल्डिंग की दुकान पर काम कर रहा था। करीब डेढ़ बजे पंजाब के फरीदकोट से पहुंचे बड़े भाई 65 साल के कुलदीप सिंह ने धारदार हथियार से गुरविंदर पाल का गला रेत दिया। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे हत्यारोपी को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- वेल्डिंग की दुकान में टूटे रिश्ते: खून से सना फर्श देख सहमे लोग, संपत्ति विवाद में रेत दिया छोटे भाई का गला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेटा केरल, तो बेटी दिल्ली में करती है नौकरी
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से गुरविंदर को सितारगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरविंदर पत्नी कमलजीत कौर के साथ रहता था जबकि पुत्र सहदीप सिंह केरल, तो पुत्री मीत कौर दिल्ली में नौकरी करती है। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने छोटे भाई की हत्या के इरादे से ही आरोपी आज ही पंजाब से यहां पहुंचा था। यहां उसने धारदार हथियार से अपने भाई पर हमला कर दिया। हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।
- मणिकांत मिश्रा एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed