{"_id":"64934bfb8caffa86420c0394","slug":"world-yoga-day-kashipur-news-c-235-1-shld1014-524-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विश्व योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास में बड़ी संख्या में लोगों को शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विश्व योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास में बड़ी संख्या में लोगों को शिरकत
Thu, 22 Jun 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। योग दिवस पर रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान में उत्तराखंड आयुष मंत्रालय की ओर से भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सुबह छह बजे भारत स्वाभिमान के अध्यक्ष डॉ. आरसी शर्मा, विनय जैन, सहप्रभारी भारत स्वाभिमान, आयुष नोडल प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, उद्योगपति योगेश जिंदल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां एसडीएम अभय प्रताप सिंह, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त विवेक राय, गुरविंदर सिंह चंडोक, सीमा चौहान आदि थे।
रामनगर रोड स्थित स्टेडियम में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसपी अभय प्रताप सिंह, सीओ वंदना वर्मा, रेखा जिंदल, कमला रिखाडी ने योग पर प्रकाश डाला।
न्यायालय परिसर में अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश रितेश कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिथिलेश पांडे, सिविल जज हर्षिता शर्मा, व अन्य न्यायिक कर्मचारियों ने योग किया। जनजीवन उत्थान समिति ने योग दिवस पर गोष्ठी का आयोजन करके योग के महत्व पर प्रकाश डाला। यहां शैलेंद्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी, जहांगीर एडवोकेट आदि थे।
विज्ञापन
चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एससी गुड़िया आईएमटी संस्थान, श्रीराम संस्थान, समर स्टडी हॉल, तीर्थ द्रोणासागर योग भवन में भारतीय योग संस्थान और ग्रामीण बैंक ने लक्ष्मीपुर पट्टी गऊ योग तीर्थ आश्रम, रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल डिपो हेमपुर में कमांडेंट देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में योगा प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।
-- --
जसपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्र में विद्यालयों एवं विभिन्न स्थानों पर योग कर योग दिवस मनाया गय। पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज प्रांगण में रेडक्रॉस सोसाइटी, उद्योग व्यापार मंडल, लायंस क्लब, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, पीसक्लब, क्षत्रिय महासभा, समदर्शी संस्था, भारतीय किसान यूनियन, एनसीसी कैडेट्स आदि ने योग किया। पुरानी नगर पालिका चौक, महुआडाबरा नगर पंचायत, एलबीएसएस महाविद्यालय, श्री साईं शिक्षा संस्थान आरएलएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज, तहसील प्रांगण में सिविल जज एवं न्यायालय कर्मियों छात्र-छात्राओं सामाजिक राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने योग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग प्रशिक्षकों ने सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
-- --
केलाखेड़ा। भाजपा नेता अजय शर्मा के आवास पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने योग किया। यहां महेंद्र कालरा, सीडी खुराना, शशि प्रीत सिंह, शब्बू खां, तस्लीम आदि मौजूद रहे।
-- --
बाजपुर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति बाजपुर और भारत विकास परिषद् की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान नगर सहसंघ चालक सुशील सिंगला, पूर्व सांसद बलराज पासी, राजेश कुमार, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, योग शिक्षक कुलदीप, तहसीलदार अक्षत भट्ट, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मनोज जैन ने योग किया। पतंजलि योग समिति की ओर से सह योग शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही योग कक्षाओं में नियमित प्रतिभाग करने पर योग साधकों को भी सम्मानित किया। जिसमें अशोक मित्तल पहले, सुनीता गुप्ता दूसरे व आशा सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। वहां पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, सुरेंद्र जैन, ईश्वर गुप्ता, उमा जोशी आदि मौजूद रहे।