फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Worker's four fingers cut in machine, got treatment by taking loan

Udham Singh Nagar News: मशीन में श्रमिक की चार अंगुलियां कटीं, कर्ज लेकर कराया इलाज

Thu, 01 Feb 2024 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 01 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Worker's four fingers cut in machine, got treatment by taking loan
रुद्रपुर। एक फैक्टरी में हाइड्रोलिक वाइडिंग मशीन पर काम करते समय एक श्रमिक के हाथ की चार अंगुलियां कट गईं। श्रमिक का आरोप है कि कर्ज लेकर इलाज कराया और मदद के बजाय फैक्टरी मालिक, ठेकेदार ने फर्जी ईएसआई कार्ड बनवा दिया। श्रमिक ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम लंबाखेड़ा निवासी मुवस्सर ने दी तहरीर में बताया कि वह फ्रिज की बाॅडी बनाने वाली एक फैक्टरी में हाइड्रोलिक वाइडिंग मशीन पर हेल्पर था। 10 नवंबर को उससे जबरन मशीन में ऑपरेटर का काम कराया गया और मशीन में खराबी होने से उसके हाथ की चार अंगुलियां कट गईं। कंपनी के कर्मचारी ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने कर्ज लेकर उसका इलाज कराया था।
विज्ञापन

आरोप है कि कंपनी के निदेशक और ठेकेदार ने उसका फर्जी ईएसआई कार्ड बनवाया, जिस समय कार्ड बनवाया गया, उस समय वह नौकरी पर नहीं था। फैक्टरी में अधिकतर श्रमिकाें का पीएफ जमा नहीं होता है। एसएसआई कमाल हसन ने हल्का इंचार्ज को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed