{"_id":"628d38ac9cec1665be6724cb","slug":"workers-along-with-children-women-staged-a-sit-in-at-the-collectorate-rudrapur-news-hld463718778","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों ने बच्चों, महिलाओं के साथ कलक्ट्रेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों ने बच्चों, महिलाओं के साथ कलक्ट्रेट पर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। इंटरार्क मजदूरों के 500 श्रमिकों की कार्य बहाली की मांग को लेकर बच्चों, महिलाओं और किसानों ने सामूहिक भूख हड़ताल कर कंपनी गेट से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। मजदूरों, किसानों की भीड़ को देखकर कलक्ट्रेट गेट के आगे पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सभी को गेट के बाहर रोककर एसडीएम ने ज्ञापन लिया। डीएम के न मिलने पर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
सिडकुल पंतनगर में हुई मजदूर किसान महापंचायत के निर्णय के अनुसार मंगलवार को क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा की जयंती के अवसर पर इंटरार्क मजदूरों के धरनास्थल पर संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान, मजदूरों के परिवार की महिलाएं ने बच्चों के साथ सामूहिक भूख हड़ताल शुरू की। इससे पूर्व क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद धरनास्थल पर उपस्थित लोगों ने सिडकुल से कलक्ट्रेट तक पद यात्रा निकाली। कलक्ट्रेट गेट के बाहर ही श्रमिकों व किसानों को पुलिस बल ने रोक दिया। श्रमिक नेताओं व किसानों ने डीएम को ज्ञापन देने के लिए अंदर जाने की अपील की लेकिन पुलिस बल की ओर से कलक्ट्रेट गेट पर ही रोक दिया गया। करीब 15 मिनट तक महिलाओं, किसानों व श्रमिकों ने कलक्ट्रेट गेट के आगे धरना देकर घेराव किया।
एसडीएम प्रत्यूष सिंह के आने पर किसान नेताओं श्रमिकों व बच्चों ने एक जून को कुमाऊं कमिश्नर के कार्यालय के बाहर बाल सत्याग्रह करने की चेतावनी दी है। वहां भारतीय किसान यूनियन से कर्म सिंह पड्डा, जितेंद्र सिंह, इंटरार्क मजदूर संगठन के अध्यक्ष दलजीत सिंह, इंकलाबी मजदूर केंद्र के कैलाश चंद्र, भगवती श्रमिक संगठन से ठाकुर सिंह, मजदूर सहयोग केंद्र के दीपक कुमार आदि थे।