{"_id":"543a296ccdbb3605d787fb3b8b2fd216","slug":"work-on-the-land-without-compensation-to-farmers-fierce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मुआवजा दिए भूमि पर कार्य करने से भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मुआवजा दिए भूमि पर कार्य करने से भड़के किसान
ब्यूूराे, अमर उजाला, गदरपुर।
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। ग्राम सरदारनगर पत्थरकुई में उचित मुआवजा दिए बगैर फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर किसानों ने कड़ा विरोध जताया है। किसानों ने कहा कि निर्माण कर रही गल्फार कंपनी द्वारा किसानों की जमीनों को जबरदस्ती अधिग्रहीत किया जा रहा है। किसानों के विरोध की सूचना पर पहुंची एसएलओ अधिकारी ने किसानों को मुआवजा दिए जाने के बाद ही काम शुरू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ग्राम सरदारनगर पत्थरकुई से निकलने वाले बाईपास फोरलेन में करीब दो दर्जन से अधिक किसानों की करीब 20 एकड़ भूमि जा रही है। इन किसानों को अन्य ग्रामों की तुलना में काफी कम मुआवजा दिया जा रहा है। इससे आक्रोशित किसानों ने इस बात को लेकर कई बार आंदोलन एवं प्रदर्शन भी किया था। किसानों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित मुख्यमंत्री तक आश्वासन दिया गया था कि वर्तमान सर्किल रेट का दुगना एवं वर्तमान का बाजार मूल्य का मुआवजा दिया जाएगा। इस आश्वासन पर किसान शांत हो गए थे। लेकिन बुधवार को गल्फार कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर ग्राम चंद्रजीत सुधा के नेतृत्व में दर्जनों किसान पहुंच गए और उन्होंने इसका विरोध कर कार्य को रुकवा दिया। इस पर गल्फार कंपनी के अधिकारियों ने इसकी सूचना विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी युक्ता मिश्रा को दी। सूचना पर एसएलओ अधिकारी, तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार मोहन सिंह, काननूगो छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने पर किसानों ने एसएलओ अधिकारी का घेराव किया। युक्ता मिश्रा ने इस संबंध में साथ में आये ट्रेसर एसएलओ कमलेश यादव से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अभी विरोध कर रहे किसानों की भूमि का मुआवजा बाकी है। इस पर वहां मौजूद गल्फार कंपनी के अधिकारी केके सिंह को तलब करते हुए कहा कि अभी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है तो उनकी भूमि पर कार्य क्यों किया जा रहा है। युक्ता मिश्रा ने उन्हें फटकार लगाते हुए कार्य रोकने के निर्देश दिए। इस मौके पर कुलभूषण, टीकम खेड़ा, राजकुमार, सूरज खेड़ा, हरिखेड़ा, बल्देव राज, सतीश कुमार, किशन लाल, राजू खेड़ा, कमर अली, हरीश सेतिया सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन