{"_id":"6acd2c8e71aa6ff04f0accd5","slug":"women-workers-outraged-over-not-receiving-kits-staged-a-protest-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-148325-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: किट न मिलने पर भड़कीं महिला श्रमिक, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: किट न मिलने पर भड़कीं महिला श्रमिक, धरना दिया
Tue, 13 Oct 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के उप श्रमायुक्त कार्यालय में धरने पर बैठी महिलाएं और अन्य
रुद्रपुर। सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने पर महिला श्रमिकों ने श्रम कार्यालय में पहुंचकर धरना दिया। ट्रांजिट कैंप, मुखर्जीनगर, जगतपुरा और शिवनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने उप श्रमायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर किट वितरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें हर बार किट देने के नाम पर नई तारीख थमा दी जाती है लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से उनकी मजदूरी भी छूट रही है।
महिलाओं के समर्थन में भाजपा पार्षद निमित शर्मा, राजेंद्र राठौर और पार्षद पति राधेश शर्मा भी श्रम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मामले की जानकारी प्रदेश सरकार तक पहुंचाने की बात कही। विरोध बढ़ने पर श्रम अधिकारी कार्यालय से बाहर आए और महिलाओं से वार्ता की। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सभी पात्र महिला श्रमिकों को किट वितरित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। संवाद