फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women took to the streets against drug smugglers

Udham Singh Nagar News: नशा तस्करों के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

Thu, 07 Dec 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Women took to the streets against drug smugglers
रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में एडीएम को अशोक जोशी को ज्ञापन सौंपतीं महिलाएं। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रुद्रपुर। शहर में नशे के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि अगर एक माह में नशे के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाया तो महिलाएं सड़कों पर उतरकर खुद कोई कदम उठाने के लिए मजबूर होंगी।

बुधवार को कलक्ट्रेट में आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष किरन पांडे के नेतृत्व में महिलाएं एडीएम अशोक जोशी से मिलीं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों पहले आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी की महिलाओं ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की और क्षेत्र के कई नशा बेचने वालों को प्रशासन के सामने बेनकाब किया लेकिन इनपर कठोर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इस पर महिलाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कहा कि बीते दिनों पहले एसएसपी मंजूनाथ टीसी से मुलाकात करने के लिए गए तो उन्हें समय नहीं दिया गया। कहा कि पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग इसपर अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, एडीएम अशोक जोशी ने महिलाओं को आश्वासन दिया की जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। वहां कंचन विश्वास, सुशीला मंडल, गीता हल्दार, सुनीता कोहली, राधिका मंडल, सुशीला मंडल, सुमित्रा पाई, मंजू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed