फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women jewelery and cash looted trick

महिला को झांसा देकर जेवर और नगदी लूटी

Thu, 17 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बच्चों के कपड़ों और अन्य घरेलू सामान की खरीददारी करने बाजार आई महिला को ठगों ने डाक्टर का पता पूछकर झांसा देते हुए उसके जेवर और नकदी साफ कर दी। पीड़ित महिला ने जब घटना स्थल के पास मौजूद पुलिस कर्मियों को मामले से अवगत कराया तो उन्होंने ने भी महिला की बात को गंभीरता से न लेते हुए उन्हें टाल दिया। बाजार चौकी पुलिस ने भी महिला बात को गंभीरता से नहीं लिया।


बाजार चौकी पहुंची ग्राम मलसा लालपुर निवासी मंजीत कौर पत्नी हरपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसके बच्चों के स्कूल में वार्षिकोत्सव होना था, जिसके लिए वह दोपहर करीब बजे बाजार पहुंची। उसने बाजार से बच्चों की ड्रेस के साथ ही घर का अन्य सामान खरीदा। इसके बाद जब वह घर की ओर जाने लगी तो गांधी पार्क के समीप पीछे से आ रहे दो युवकों ने खुद को हरिद्वार का बताते हुए उससे आसपास में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का पता पूछा। उन्होंने उसे झांसा देकर उसके हाथ में पहने सोने के कड़े, कान के कुंडल बच्चों के कपड़े और मोबाइल गायब थे।
विज्ञापन



मंजीत के अनुसार उसने पास ही में ड्यूटी कर रही महिला पुलिस कर्मियों को मामले से अवगत कराया तो उन्होंने उसे टाल दिया। दुकानदारों ने महिला को टैंपो में बैठाकर बाजार चौकी भेज दिया। बाजार चौकी में पुलिस कर्मियों ने पहले तहरीर लाने की बात कहकर उसे टरका दिया। घर पहुंचकर परिजनों को जब मंजीत ने मामले की जानकारी दी तो परिजन गांव के कुछ और लोगों के साथ देर शाम बाजार चौकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की।  पूछने प चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह से परिजनों ने फोन पर बात की तो उनका कहना था कि वह शहर से बाहर गये हैं आने के बाद मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




। बाजार क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुस्त है। यहां लोगों के साथ झपटमारी, ठगी की बात आम हो गई है। पुलिस लोगों को कार्यवाही करने की बात कहकर टरका देती है।  बुधवार को भी गांधी पार्क के पास स्थित एक बर्तन की दुकान से दिन दहाड़े एक युवक गैस का चूल्हा चोरी कर भाग गया। पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर सकी।  गुरुवार को ठगों ने महिला को झांसा देकर उससे नकदी और जेवरात साफ कर लिए।  पुलिस कार्यवाही करने की बजाय महिला को टरकाकर अपनी नाकामी छुपाती रही। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा का कहना है कि बाजार में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों से व्यापारियों में गहरा आक्रोश है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed