फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman staying with her partner at a five-star hotel on Nainital Road died under suspicious circumstances

Rudrapur: पांच सितारा होटल में बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Wed, 01 Apr 2026 09:58 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 01 Apr 2026 09:58 PM IST
सार

नैनीताल रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में बिजनेस पार्टनर के साथ ठहरी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की बहन ने हत्या का आशंका जताई है।

विज्ञापन
woman staying with her partner at a five-star hotel on Nainital Road died under suspicious circumstances
मौत (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नैनीताल रोड स्थित पांच सितारा होटल में बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की बहन ने हत्या का आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन

हनुमान मंदिर लोधी रोड नई दिल्ली निवासी ज्योति शर्मा (40) दिल्ली में अमित निवासी ग्राम जौनपुर थाना फतेहपुर बेरी छतरपुर दिल्ली के साथ रेस्टोरेंट चलाती थीं। दोनों बिजनेस पार्टनर थे। मंगलवार देर शाम ज्योति और अमित दिल्ली से कैंची धाम जाने के लिए निकले।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह तड़के तीन बजे दोनों रुद्रपुर के नैनीताल राेड स्थित पांच सितारा होटल में पहुंचे और कमरा लेकर आराम करने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर सीओ डीआर वर्मा के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे अमित होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा और बताया कि उसे तुरंत डॉक्टर की जरूरत है। उसके साथ आई महिला बेहोश हो गई है। यह सुनकर होटल कर्मचारी दहशत में आ गए। उन्होंने 108 पर फोन किया।

इसके बाद ज्योति को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ज्योति की बहन के पहुंचने का इंतजार कर रही है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इधर, पुलिस अमित से भी पूछताछ कर रही है।

मौत की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव मोर्चरी में रखवाया है। मामले में अमित से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा। - अजय गणपति, एसएसपी, रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed