फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman died in road accident in sitarganj

Road Accident: सड़क हादसे में ननद की मौत...भाभी घायल, स्कूटी से बाजार जा रहे थे दोनों; ट्रक ने माकी टक्कर

Mon, 26 May 2025 11:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 May 2025 11:30 AM IST
सार

स्कूटी सवार ननद-भाभी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ननद लक्ष्मी की मौत हो गई, जबकि भाभी कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
woman died in road accident in sitarganj
सड़क हादसा

विस्तार

सितारगंज में स्कूटी सवार ननद-भाभी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ननद लक्ष्मी की मौत हो गई, जबकि भाभी कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

बरुआबाग निवासी लक्ष्मी राणा (35) पत्नी अमिताभ सिंह राणा रविवार को अपनी भाभी कुसुम राणा पत्नी हरीश सिंह के साथ स्कूटी पर घर से सितारगंज बाजार जा रही थी। गांव बमनपुरी के पास ट्रक ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और ननद-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सितारगंज उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुसुम की गंभीर अवस्था को देख हायर सेंटर के लिए रेफर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाक तनाव के कारण घर नहीं आ पाए थे लक्ष्मी के पति
परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी का मायका बरुआबाग में है। उसके पति अमिताभ आईटीबीपी के जवान है और हैदराबाद में तैनात हैं। उसकी एक चार वर्ष की बेटी भी है। परिजनों ने बताया कि अमिताभ अवकाश पर आने वाले थे लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव होने के कारण उनका अवकाश रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed