फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman body found hanging from a tree in jaspur udham singh nagar

पेड़ से लटका मिला महिला का शव: जमीन से छू रहे थे पैर, बेटियां बोलीं- पिता ने ही मां को मारा; जानिए पूरा मामला

Fri, 26 Jul 2024 06:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Jul 2024 06:20 PM IST
सार

जसपुर के गांव राजपुर में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में पेड़ पर लटका मिला। बेटियों के अनुसार जब उन्हें अपनी मां शव दिखा तो उनके पैर जमीन से छू रहे थे। उन्होंने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Woman body found hanging from a tree in jaspur udham singh nagar
फांसी। - फोटो : Freepik

विस्तार

जसपुर के गांव राजपुर में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में पेड़ पर लटका मिला। बेटियों के अनुसार जब उन्हें अपनी मां शव दिखा तो उनके पैर जमीन से छू रहे थे। उन्होंने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
राजपुर गांव निवासी हरिराज सैनी अपनी पत्नी आशा देवी (45) और बेटियों सोनम (20) व कल्पना (14) के साथ बृहस्पतिवार शाम पशुओं के लिए चारा लेने गया था। शाम को उसने बेटियों को घर भेजते हुए कहा कि वह थोड़ी देर में घर आ जाएंगे। देर शाम पिता घर लौटा तो बेटियों ने उससे मां के बारे में जानकारी ली। इस पर उसने आसपास गई होगी आ जाएगी कहकर उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन

काफी देर तक भी जब मां नहीं लौटी तो बेटियों को शक हुआ और वह आशा की तलाश करते हुए गन्ने के खेतों में पहुंची। यहां उन्हें यूकलिप्टस के पेड़ पर मां का शव लटका मिला था। बेटियों के अनुसार मां के पैर जमीन को छू रहे थे। उन्होंने इसकी जानकारी पिता को दी तो तीनों शव उतारकर घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। इधर बेटियों ने पिता पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या या आत्महत्या का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियां बोली- शराब के लिए पैसे मांगकर पीटता है पिता
हरिराज की शादी दलपतपुर गांव की आशा से हुई थी। उनका एक बेटा और पांच बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा मजदूरी करने जम्मू कश्मीर गया है। घटना के दिन सबसे छोटी बेटी को घर पर छोड़ सोनम और कल्पना माता-पिता के साथ चारा लेने गई थीं। तीनों बहनों का कहना है कि पिता कोई काम-धंधा नहीं करता है। रोजाना झगड़ा कर शराब के लिए पैसा मांगता है। रूंधे गले से बेटियों ने बताया कि वे मां के साथ मजदूरी और जमीन बटाई पर लेकर खेती कर परिवार का मुश्किल से भरण-पोषण कर रही थी। ऐसे में वह पिता को शराब पीने के लिए पैसे कहां से दें। कहा कि उनके पिता ने ही मां की हत्या की है।

11 महीने पहले जेल से छूटकर घर आया था हरिराज
ग्रामीणों ने बताया कि हरिराज सिंह का चाल-चलन अच्छा नहीं है। शराब पीने का आदी है। शराब पीकर पत्नी एवं बच्चों से रोजाना लड़ाई करता है। ठाकुरद्वारा पुलिस ने उसे किसी मामले में जेल भेजा था। 11 महीने पहले ही वह जेल से छूटकर घर आया था। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। पुलिस भी आत्महत्या या हत्या में उलझी मौत की पहेली को सुलझाने में जुटी है।

जसपुर के राजपुर गांव निवासी आशा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अभय सिंह, एसपी, काशीपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed