{"_id":"6075f3bd8ebc3e8d2c6327a9","slug":"woman-arrested-for-misdemeanor-and-cheating-rudrapur-news-hld421579277","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म और ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म और ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
रुद्रपुर। संतान पैदा करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर साढ़े 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया था।
ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने बताया कि शादी के कई साल बाद भी उसकी कोई संतान नहीं है। 2016 में उसकी मुलाकात रंपुरा स्थित एक मंदिर के पुजारी रामभक्त निवासी रंपुरा से हुई। उसने उससे संतान पैदा के लिए पूजा पाठ कराने के नाम पर साढ़े 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। उसने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ठगी का एहसास होने पर उसने ट्रांजिट कैंप पुलिस थाने में शिकायत दी थी। सुनवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 16 मार्च 2021 को धारा दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। तब से वह फरार था। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह आरोपी को दुर्गा मंदिर रंपुरा से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। टीम में ट्रांजिट कैंप एसओ विनोद फर्त्याल, रंपुरा चौकी इंचार्ज अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी शामिल रहे।
धोखाधड़ी करने का आरोपी धरा
रुद्रपुर। बैंक से ऋण लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि ग्राम धीमरी ब्लॉक थाना दिनेशपुर निवासी अशोक चंद्र ने एक बैंक से कार लेने के नाम पर ऋण लिया था। इसके बाद उसने न तो कार खरीदी और न ऋण चुकाया था। बताया कि आरोपी को एसआई कौशल भाकुनी ने घर से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।