फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wine against raw outpost gherry

कच्ची शराब के विरोध में चौकी घेरी

Tue, 04 Oct 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Tue, 04 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Wine against raw outpost gherry
गूलरभोज में पुलिस चौकी का घेराव करते युवा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गूलरभोज में  क्षेत्रीय युवाओं ने पुलिस चौकी का घेराव कर क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही कच्ची शराब को तत्काल बंद कराने की मांग की। नई बस्ती के विहिप, बजरंगदल और युवा कांग्रेसी विहिप प्रखंड अध्यक्ष जगत सिंह पानू के नेतृत्व में गूलरभोज चौकी पहुंचे।

चौकी प्रभारी की गैर मौजूदगी में चौकी मुंशी हेमराज को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में हो रही शराब की अवैध बिक्री पर आक्रोश जताया। युवाओं का कहना था कि क्षेत्र में इन दिनों कच्ची शराब का धंधा जोरों पर है। इससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। मजदूर वर्ग अपनी मेहनत की गाड़ी कमाई को इसमें खर्च कर रहा है। जिससे उसके परिजन भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि इन दिनों क्षेत्र में रामलीला और दुर्गा पूजा कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी, महेंद्र सिंह पानू, प्रिंस मंडल,  विकास सागर, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुमित बैरागी, मिलन दास, मोहन मंडल, विनय वैद्य, सुनील कुमार मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed