फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Widow Found Dead

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में विधवा की मौत, हत्या की आशंका

Tue, 20 Jun 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 20 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Widow Found Dead
मायके वालों ने पुलिस को सौंपी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। प्रीतविहार में संदिग्ध हालात में एक विधवा की मौत हो गई। मायके वालों ने पुलिस को तहरीर सौंप कर उनकी हत्या की आशंका जताई है। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डिबडिबा बिलासपुर जिला रामपुर निवासी बाबू ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनकी बहन मीना(35) अपने बच्चाें के साथ प्रीतविहार में रहती थी। रविवार को बहन ने उन्हें फोन कर बताया कि चार लोग उनसे सात हजार रुपये की मांग कर रहे हैं और उनसे मारपीट कर रहे हैं। इस पर बाबू ने सोमवार को बहन के घर आने की बात की। उनका कहना है कि रात करीब नौ बजे उन्हें पता चला कि उक्त चार लोगों ने उनकी बहन की हत्या कर दी। बाबू ने महिला के दो बेटों, दामाद और एक पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला के पति की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। मृतका की बेटी की एक साल पहले शादी हो चुकी है। उनका कहना है कि कुछ दिनों पहले मृतका ने सात लाख रुपये का एक प्लॉट भी बेचा था। महिला के शरीर में चोट के निशान भी पाए गए हैं। जबकि मृतका के बेटों का कहना है कि बीमारी के चलते उनकी मौत हुई है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि तहरीर की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed